सादुल क्लब की नई कार्यकारणी ने ली शपथ

0
329


बीकानेर. 31 मार्च । सादुल क्लब बीकानेर की वर्ष 2024-2025 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई. क्लब में सचिव हनुमानसिंह कोटवाद ने बताया कि क्लब के इतिहास में सन 1902 में अंतिम बार क्लब की कार्यकारणी ने शपथ ली थी, उसके बाद 121 वर्षों के बाद क्लब में निर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण कर एक नए आयाम को प्रतिपादित किया हैं जो बहुत ही हर्ष का विषय हैं.
क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को आज चुनाव अधिकारी रणजीत सिहं निर्वाण ने क्रमशः पद व गोपनीयता की शपथ क्लब परिसर में दिवाकर एक नई पहल का शुभारम्भ किया हैं, इस अवसर पर क्लब के सभी उपस्थित सदस्यों स्वागत किया व नई कार्यकारिणी को शुभकामनायें प्रेषित की।
क्लब के अध्यक्ष तेज अरोड़ा ने क्लब के सभी सम्माननीय सदस्यों को धन्यवाद दिया व क्लब के हितों में कार्य करने का विश्वास दिलवाया. व पूरी कार्यकारणी सदस्यों सभी को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here