मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
टुडे राजस्थान न्यूज़ एक्स एक्स एक्
बीकानेर 06 अप्रैल । राजकीय नर्सिंग महाविधालय,बीकानेर के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह शेखावत के नेतृत्व में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ गुंजन सोनी को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह शेखावत ने बताया कि हमारी महाविधालय में कक्षा–कक्षों एवं लाइब्रेरी के फर्नीचर का कार्य शुरू होना था जो कि अभी तक शुरु नही हुआ। जबकि एस.पी.एम.सी .एवं पीबीएम अस्पताल से संबंधित सभी फर्नीचर के टेंडर वित्तीय वर्ष के अनुसार 31 मार्च 2023 तक किए गए! क्योंकि वो बजट लेप्स हो जाता है। जबकि हमारी महाविधालय से संबंधित कोई भी फर्नीचर का टेंडर नहीं किया गया। क्योंकि हमारा बजट लेप्स नहीं होता है यही कारण है कि 7 साल से फर्नीचर की समस्या का सामना महाविधालय के छात्र छात्राओं को करना पड़ रहा है।

अतः इस वर्ष भी हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है! जिससे समस्त छात्रशक्ति एवं छात्रसंघ कार्यकरिणी सदस्यों में विरोध और निराशा की भावना पैदा हो गई है। इसलिए आज़ हमने अपना विरोध दर्ज़ करवाते हुए डॉ. गुंजन सोनी सर से अपील की है कि आगामी 28 अप्रैल 2023 तक (लगभग 22दिन) में महाविधालय में फर्नीचर का कार्य शुरू करवाया जाए । अन्यथा मजबूरन मुझे समस्त छात्रशक्ति के साथ भूख–हड़ताल पर बैठना पड़ेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महाविधालय प्रशासन की होगी! जिस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह शेखावत के अलावा छात्रसंघ उपाध्यक्ष साक्षी गांधी, माया चौधरी, विक्रम, कुंदन सैनी, अंकित मीणा, मनीष पूनिया, सुलतान प्रजापत, महेंद्र सैनी, आदि छात्र–छात्राएं मौजूद रहे।



