राव बीकाजी प्रतिमा स्थल पर चला सफाई अभियान
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 16 अप्रैल । बीकानेर स्थापना दिवस से पूर्व बीकानेर संस्थापक बीकानेर राव बीकाजी की प्रतिमा स्थल पर टीम ऑवर फॉर नेशन ने सफाई अभियान किया । प्रतिमा स्थल को 22 अप्रैल को बीकानेर 535 वे स्थापना दिवस के मुख्य समारोह हेतु तैयार कर दिया । टीम ने वहां से कचरे को तो हटाया ही वहा के पेड़ो की भी छटाई करके झाड़ हटा दिए .
स्थल पर ताला लगा था . व्यवस्थको की अनुमति से ताला तोड़ कर टीम ने स्थल पर प्रवेश किया।. आज की सफाई अभियान में सभी का बीकानेर के प्रति श्रद्धा भाव था ।
आज के सफाई अभियान में , सीए सुधीश शर्मा ,भवानी सिंह राजपुरोहित, डॉ फ़ारुक़ , डॉ अतुल गोस्वामी,, मानक व्यास, बीएसएनएल के AGM श्री इन्दर सिंह, रेलवेज से राजू ड्रेसर , ,मो हसन ,राम हंस मीणा , गौतम , औम प्रकाश ,राकेश गुज्जर , मनोज सोनी , रेलवे की वंदना शर्मा . मन्नू अरोरा ,डॉ विशाल मलिक ट्रैफिक पुलिस से जयवीर ,डॉ शैलिनी ,सोनी शर्मा , डॉ नेहा गुप्ता, चित्रांश शर्मा , अरुण चम् , गुरमोहन सेठी
शामिल थे ।







