पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिद्धि कुमारी गले लगा कर दी सांत्वना
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 19 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया जी आज बीकानेर प्रवास के दौरान बीकानेर पूर्व से विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी की दादीसा पूर्व राजमाता श्रीमती सुशीला कुमारी जी के निधन पर उनके आवास शिव विलास पहुँचकर श्रद्धाजंलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं शोक संतप्त परिवारजनो से मिलकर ढाढस बंधाया।


सिद्धि कुमारी ने राजमाता के उम्र के पड़ाव के अनुभव साझा करते हुए उनकी सक्रियता और जीवन शैली के बारे में वसुंधरा राजे को बताया उनके प्रवास और किस तरह वो धारा प्रवाह गुजराती और मारवाड़ी बोलती थी और अंतिम समय में भी ऊर्जा से भरी और परिवार के प्रति समर्पण के भाव को सुनकर वसुंधरा राजे अभिभूत हुई। पूर्व मुख्यमंत्री के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत, कालीचरण सर्राफ, पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल ने भी शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व प्रशंसक भी शिव विलास पहुंचे।

भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराणा, राजेंद्र पंवार, महावीर रांका, अरुण जैन,भगवान सिंह मेड़तिया, मनीष सोनी, आनंद सिंह भाटी, सुशील शर्मा, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, विनोद करोल,करण प्रताप सिसोदिया, रघुराज सिंह राठौड़ , हुकमचंद कांटा, गजेंद्र राठौड़, पवन चांडक, सुमन छाजेड़, छाया गुप्ता, मधुरिमा सिंह, मांगीलाल विश्नोई, संजय गुप्ता, फारूक चौहान, हिमांशु शर्मा, जितेंद्र भाटी, अनूप गहलोत, के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बुधवार को बीकानेर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने शिवविलास लालगढ़ पैलेस पंहुच कर पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी के तेलचित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांसुमन अर्पित किये। साथ ही सुश्री सिद्धि कुमारी जी से मुलाक़ात की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, युवामोर्चा पूर्व अध्यक्ष अशोक सैनी, शहर भाजपा अध्यक्ष विजय अचार्य, देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, गजेंद्र सिंह लूंछ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



