मारवाड़ी ग्रुप ने दो हजार पतंगों का किया वितरण
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 21 अप्रैल । बीकानेर नगर स्थापना दिवस के अवसर पर मारवाड़ी ग्रुप द्वारा शहर में संदेश लिखी पतंगे उड़ती नजर आएगी । मारवाड़ी ग्रुप के अध्यक्ष शिवरतन सेवग ने बताया कि ग्रुप द्वारा लगभग दो हज़ार पतंगे नि:शुल्क वितरण की जाएगी । शुक्रवार को महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने पतंग का अनावरण करते हुवे कहा की ऐसी संदेश भरी पतंगों से जनहित में एक जागरण का कार्य करेगी गर्मीयों मे बेजुबान पक्षियो के दाने पानी की व्यवस्था मे शहर वासियो को आगे आना चाहिएअनावरण में समाजसेवी शंकर सेवग, नरेंद्र शर्मा, मनीष भोजक, ऋतुध्वज शर्मा , सौरभ शर्मा , अंकुर पांडे, सहयोगी रहे । शुक्रवार को मंगल पांडे सर्किल पर पतंगे बीकानेर वासियों को वितरण की गई।





