परशुराम जयंती पर गौड़ ब्राह्मण सभा में कार्यक्रम आयोजित

0
173

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 22 अप्रैल। श्री छह न्याति ब्राह्मण महासंघ द्वारा शुक्रवार को गौड़ ब्राह्मण सभा भवन में भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला थे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम मातृ भक्ति, पितृ भक्ति और गुरुभक्ति की अनुपम मिशाल हैं। इनके नित्य पूजन से व्यक्ति शतायु होता है।
समारोह की अध्यक्षता महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित ने की। लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद ने शास्त्रोक्त उक्तियों से भगवान परशुराम के जीवनचरित्र के बारे में बताया। मुख्यमन्त्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के संस्कार व कर्म अपनाकर हम भारत को पुनः विश्वगुरु बना सकते हैं। बीकानेर पंचायत समिति प्रधान लालचंद आसोपा ने भगवान परशुराम जन्मोत्सव की बधाई दी।


प. योगेश पारीक और प्रो. संतोष सारस्वत द्वारा स्वस्ति वाचन के साथ भगवान परशुराम का विधिवत पूजन करवाया गया। आगन्तुकों ने भगवान परशुराम की महाआरती की। इला पारीक ने परशुराम स्तोत्र का पाठ किया गया।
महासंघ अध्यक्ष भंवरलाल व्यास, महामन्त्री पल्लवी शर्मा और कोषाध्यक्ष जयदयाल पंचारिया द्वारा अतिथियों का शाॅल, उपरना और फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
महासंघ अध्यक्ष भंवरलाल व्यास ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी लोकेश शर्मा ने छात्रसदन निर्माण के लिए एक लाख रुपए देने की घोषणा की।मंच संचालन सुशील कौशिक ने किया। गौड़ ब्राह्मण सभा अध्यक्ष अजय गौड़ और संरक्षक विश्वनाथ शर्मा, जगदीश गौड़ ने अतिथियों को स्मृतिचिन्ह भेंट किए।


समारोह मे महासंघ संरक्षक खेताराम तावणिया, श्रीधर शर्मा, डाॅ.मोहनलाल जाजङा, डाॅ. पवन दाधीच, अरुण कुमार पाण्डे, गंगासहाय पारीक, यशपाल शर्मा, गोपीकिशन ओझा, गिरधर गोपाल व्यास, दयाशंकर तिवारी, विजय कुमार जोशी, रमेश सेवदा, प्रदीप भारद्वाज, मगनमल ओझा, किशन कुमार पांडे, सुशील पंचारिया, राकेश ओझा, राजीव शर्मा, श्री हरिगोपाल उपाध्याय, पुरुषोत्तम तिवाड़ी, मनोज सुरोलिया आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here