मनुष्य प्रकृति को आत्मसात करले तो यात्रा सुखद व सफल हो जाती है-विमर्शानंद महाराज

0
190

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 25 अप्रैल । हिमालय परिवार द्वारा जून माह में होने वाली सिंधु दर्शन यात्रा के बैनर का लोकार्पण शिवबाड़ी में श्री लालेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अधिष्ठाता विमर्शानंद महाराज ने किया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने सिंधु दर्शन यात्रा के बारे में उपस्थितों को बताया कि इस वर्ष यह यात्रा कुरुक्षेत्र से प्रारंभ होगी और मनाली के रास्ते लेह जाएंगे । डा. सुषमा बिस्सा ने बताया कि पांच दिवसीय कार्यक्रम के बाद दर्शनार्थी कारगिल व श्रीनगर के मार्ग से जम्मू पहुंचेंगे । बीकानेर का दल 17 जून को बीकानेर से रवाना होगा ।

महामंत्री आर के शर्मा ने बताया कि यह यात्रा रोमांचक के साथ आध्यात्मिक भी है जिसमें जम्मू कश्मीर के राज्यपाल भी सम्मिलित होंगे और इसमें देशभर से पधारे श्रद्धालु सिंधु नदी का पूजन भी करेंगे ।
इस अवसर पर महाराज ने कहा कि मनुष्य प्रकृति को आत्मसात कर ले को यात्रा सुखद व सफल हो जाती है ।
इस अवसर पर बिहारी लाल शर्मा, मुहर सिंह, अरूण जोशी, श्रवण कुमार सोलंकी, प्रदीप शर्मा, रजनी कालरा, सुशीला अग्रवाल व सरोज जोशी सहित अन्य उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here