बीकानेर स्थापना दिवस पर हुए सम्मानित लोगों का किया सम्मान
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 29 अप्रैल । अमर सिंह पूरा विकास समिति ने किया बीकानेर स्थापना दिवस पर सम्मानित मोहल्ले वासियो का सम्मान अमर सिंह पुरा विकास समिति द्वारा शिवनाम सिंह , नदीम अहमद नदीम टीम ऑवर फॉर नेशन के वे सदस्य जो अमर सिंह पूरा में रहते है,को सम्मानित किया ।



इन सभी लोगो को हाल ही में बीकानेर स्थापना दिवस के मुख्य समारोह में राव बीका जी संस्थान , जिला प्रशासन द्वारा केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल , राज्य के केबिनेट मंत्री बुलाकी दास कल्ला , महापौर एवं उप महा निरीक्षक सीमा सुरक्षा बल द्वारा सम्मानित किया गया था।
समिति का मानना है की इन लोगो के कारण इस क्षेत्र के लोगो का झुकाव सकारात्मक कार्यो में होने लगा है।
कार्यक्रम का सचालन श्री नवनीत सिंह भदौरिया ने किया दिया डॉ फारूक अहमद ने सम्मानित लोगो का परिचय दिया . श्रीमती वंदना शर्मा ने सबका धन्यवाद प्रेषित किया ।






