मोहसिन उस्ता का दिल्ली में हुआ सम्मान
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 29 अप्रैल । नई दिल्ली स्थित श्रीराम कामर्स महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव के अवसर पर दिनांक 27 अप्रैल 2023 को टीम विरासत जो की महाविद्यालय की ही एक टीम है जो भारत की लुप्त हो रही कलाओं के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है, इस टीम ने उस्ता कला के संरक्षण के लिए बीकानेर में टीम के साथ इस कला में कार्य कर रहे युवा चित्रकार मोहसिन रज़ा उस्ता को उस्ता कला के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परीवार और टीम विरासत द्वारा मोहसिन रज़ा उस्ता को शाल, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।




