कलाकार महावीर स्वामी का चित्रकारों ने किया सम्मान
टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 29 अप्रैल । बीकानेर सैली के मिनिएचर घराने के प्रसिद्ध कलाकार महावीर स्वामी को ललितकला एकेडमी जयपुर का स्र्वोच कला पुरुस्कार(कलाविद पुरुस्कार 2023)का सम्मान पाने पर आज उनके स्टूडियो में बीकानेर के कलाकारों ने बधाई दी।

आज चित्रकार मालचंद पारिक डा,राकेश किराडू,योगेंद्र कुमार पुरोहित , डा.मोना सरदार डूडी, हिमानी शर्मा, अनुराग स्वामी,प्रोफेसरअनिकेत कछावा, श्री वल्लभ पुरोहित,कमल किशोर जोशी,राम कुमार भादानी,खेमचंद शर्मा,मोहसिन रजा उस्ता,निकिता
सारण आदि ने साफा, शॉल,और पुस्पगुछ भेंट कर महावीर स्वामी को बधाई दी।
यह कला जगत का उच्च पुरुस्कार है जिसको राजस्थान के 10 कलाकारों को दिया गया है जिसमे बीकानेर के महावीर स्वामी को प्रदान किया गया।यह बीकानेर और कला जगत के लिए गौरव की बात हे।इससे पहले भी राष्ट्रीय पति पुरुस्कार से भी आप सम्मानित हो चुके हैं।





