पुत्र के जन्म दिवस पर जनहित में किया नवाचार

0
211

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

दोस्तों ने मिलकर किया 31 यूनिट रक्तदान

बीकानेर, 11 मई । सरफराज चौहन के 19 वें जन्म दिवस पर उसके पिता अतीक मोहम्मद चौहान, प्रदेश सचिव अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ, राजस्थान ने जनहित को देखते हुवे अपने पुत्र के जन्म दिवस पर राजेन्द्र सिंह राठौड़ ( नेता प्रतिपक्ष राजस्थान सरकार) की प्रेरणा से अपने परिवार एवम मित्रों के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

पीबीएम अस्पताल के यूनिट में 31 यूनिट ब्लड को कमजोर असहाय लोगों को दान करने हेतु रक्तदान किया। शिविर में उपस्थित परिजनों , मित्रों तथा डॉ अरुण भारती, डॉ नोरंगलाल महावर एवम रक्तकोष के कर्मचारीगण ब्लड बैंक पी बी एम हॉस्पिटल बीकानेर ने श्री अतीक मोहम्मद एवम उनके परिजनों के इस नवाचार को समाज के लिए प्रेरणा स्रौत बताया एवम उनकी सोच की भूरि भूरि प्रशंसा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here