स्वर्गीय मुकेश पांडे की याद में जिला स्तरीय सीनियर ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता 21 मई से

0
256

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 18 मई । स्वर्गीय मुकेश पाण्डे की याद में 21 मई से जिला सीनियर ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता स्थानीय परफेक्ट चेस एकेडमी में आयोजित होगी इसमें प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नकद इनामी राशि दी जाएगी जबकि प्रथम दो स्थान प्राप्त खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि इस के संचालन हेतु आनंद व्यास और भानू आचार्य को मुख्य निर्णायक बनाया गया है इसमें भाग लेने हेतु कपिल पंवार और शैलेश गुप्ता को अपनी एंट्री दी जा सकती है।इस प्रतियोगिता का निदेशक एस एल हर्ष को बनाया गया है। एस एल हर्ष इसकी मोहरा चलकर शुरुआत करेंगे।जिला सचिव अनिल बोड़ा ने बताया की राष्ट्रीय खिलाड़ी और पत्रकार स्वर्गीय मुकेश पाण्डे की याद मे हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here