लाली बाई पार्क में एक माह का निशुल्क योग शिविर हुआ शुरू

0
241

टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ भुट्टा

बीकानेर 25 मई । योगाचार्य डॉ पन्नालाल पुरोहित स्मृति संस्थान के तत्वाधान में लाली बाई पार्क में आयोजित हो रहे योग शिविर आज शुभारंभ हुआ। आज योग साधकों ने योगाभ्यास किया योग प्रशिक्षक भुवनेश पुरोहित के सानिध्य में बालक बालिकाओं महिलाओं एवम वरिष्ठजनों को आज शिविर में सुक्ष्म क्रियाओं और अपने इम्यूनिटी को कैसे मजबूत करे ,अपनी एकाग्रता को कैसे बढ़ाएं, उसके आसन , सूर्यनमस्कार एवम प्राणायाम का अभ्यास करवाया।

शिविर मीडिया प्रभारी उदय व्यास ने बताया की आज के मुख्य अतिथि राजेंद्र किराडू सत्यनारायण व्यास एवं शिवजी जोशी थे अतिथियों द्वारा योगाचार्य डॉ पन्नालालजी पुरोहित के जीवन पर प्रकाश डाला साथ ही शिविर को सफल बनाने के लिए महिला प्रशिक्षक यशोवर्धीनी आचार्य, मोनासरदार डूडी, निकिता, नेहा,सुनीलम अपनी सेवाए दे रहे है | इसलिए शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर योग का लाभ लेवे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here