प्रभारी मंत्री का किया स्वागत, मुस्लिम समाज के किसी व्यक्ति को बोर्ड में पद देने की रखी मांग

0
468

बीकानेर, 05 दिसंबर । प्रभारी मंत्री श्री लाल चंद कटारिया ,संगठन प्रभारी नसीम अख्तर,सह प्रभारी राकेश पारीक का साल,साफा,पुष्प गुच्छ भेंट कर अल्पसंख्यक समाज द्वारा स्वागत किया गया तत्पश्चात एक ज्ञापन दिया गया जिसमें अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय बीकानेर को राज्य स्तरीय आयोग,बोर्ड, निगम व बीकानेर नगर विकास न्यास के अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने की मांग रखी गई।

ज्ञापन में बताया गया कि बीकानेर जिले में 2 लाख 75 हजार मुस्लिम मतदाता है फिर भी प्रधान,जिला प्रमुख, महापौर, उपमहापौर,जिला अध्यक्ष,लोकसभा, विघान सभा में मौका नहीं दिया गया है जिसका अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज में भारी रोष है मुस्लिम समाज माग करता है हमें हमारा हक मिलना चाहिए बीकानेर जिले में विघान सभा मे राजपूत ऐसी, वैश्य, ब्राह्मण , जाट समाज व लोकसभा में ऐसी के प्रत्याशी व जिला प्रमुख एसी,बीकानेर जिले मे देहात अध्यक्ष व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हिन्दू ओबीसी वर्ग को मौका दिया गया है लेकिन मुस्लिम समाज को नही ज्ञापन वह स्वागत करने में शामिल थे हाजी मकसूद अहमद पूर्व महापौर बीकानेर ,मोहम्मद हारुन राठौर उपमहापौर बीकानेर,अब्दुल मजीद खोखर उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस ,मोहम्मद सलीम सोढा ,मोहम्मद इकबाल समेजा ,उम्रदराज खान ,रहमत अली ,मोहम्मद फारूक ,पार्षद मोहम्मद रमजान कच्छावा, जावेद परिहार ,अब्दुल सत्तार, आजम खान ,शहजाद खान भुट्टा,पार्षद प्रतिनिधि ताहिर ,जावेद, कांग्रेस नेता एजाज पठान, जाकिर पठान ,अनवर अजमेरी, मोहम्मद इस्माइल खिलजी,डाँ.हेदर मीर्जा बैग,अहमद अलीभाटी,मोहम्मद अरमान व अन्य गणमान्य लोग शामिल थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here