पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला में कर रहे हैं अपने आप को फिट

0
264

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 20 जून । महारानी सुदर्शन महाविद्यालय में दिनांक 17 जून से 21जून तक योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । योग कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर इंदिरा गोस्वामी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर आरम्भ कर किया ।

आयोजन सचिव दर्शन शास्त्र की व्याख्याता शिविर के प्रथम दिन समस्त संकाय सदस्यों शैक्षैणत्तर कर्मियों , छात्राओं एवं अतिथियों बीच प्रोटोकॉल का अभ्यास महिला पतंजलि सोशल मीडिया राजस्थान राज्य कार्यकारिणी सुनीता गुर्जर और जिला प्रभारी डॉक्टर उमा शर्मा डॉक्टर अजंता गहलोत के द्वारा किया । महारानी सुदर्शना कॉलेज की प्राचार्य इंदिरा गोस्वामी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला और नियमित योग करने का आह्वान किया । कार्यशाला में श्रीमती वर्तिका खंडेलवाल, मनिता माथुर , सपना सैनी , संतोष शर्मा ने मेडिटेशन की दिव्ध्यान पद्धति का प्रशिक्षण दिया तथा रोग निदान कर प्रशिक्षथियों को लाभान्वित किया। प्राचार्य डा इंदिरा गोस्वामी ने अतिथियों का धन्यवाद किया ।

योग कार्यशाला की आयोजन सचिव ड़ा अजन्ता गहलोत ने स्वस्थ्य रहने के लिए किए जाने वाले आसन प्राणायामों एवं ध्यान का अभ्यास करवाया । कार्यशाला का समापन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रोटोकॉल योग अभ्यास के साथ किया जायेगा।कार्यशाला में वरिष्ठ संकाय सदस्य ड़ा ऋषभ जैन, प्रो मंजु मीणा, डा कल्पना खंडेलवाल, डा रोजी श्रीवास्तव, डा निधि अग्रवाल, अंजलि शर्मा, हिमांशु काण्डपाल आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here