माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शिविर का आयोजन

0
226

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 21 जून। बीकानेर के माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। एकदिवसीय शिविर का उद्घाटन प्रधानाध्यापिका श्री मति श्रेया थानवी एवं शैक्षिक प्रमुख साक्षी बजाज ने महर्षि पतंजलि और भारत माता के चित्र के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन करके किया। आचार्य विजय किराडू ने स्थापना मंत्र के साथ योग की विस्तृत जानकारी दी। आज संगीत दिवस पर संगीत शिक्षिका जैजैवंती आचार्य द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई। विभिन्न राग की जानकारी दी।


प्रधानाध्यापिका ने अष्टांग योग की जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि तोलाराम पेड़ीवाल ने योग संदेश देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में योग को उतारना चाहिए जिससे स्वस्थ और खुशहाल रहें।

उन्होंने कहा कि संपूर्ण देश आज विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं प्रदान की । कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा पांडिया एवं भारती पुरोहित अन्नपूर्णा पंचारिया की महती भूमिका रही। जिन्होंने विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here