एआइसीसी संगठन सचिव व राजस्थान के सहप्रभारी क़ाज़ी निज़ामुद्दीन से की मुलाकात

0
243

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

आगामी विधानसभा चुनाव हेतु पार्टी   प्रत्याशी चयन  एवम संगठनात्मक एक्टिविटी का फीडबैक लेने जयपुर पधारे एआइसीसी संगठन सचिव राजस्थान के सहप्रभारी क़ाज़ी निज़ामुद्दीन से खासाकोठी मे भेंट कर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र  से पार्टी प्रत्याशी के रूप मे अवसर  दिये जाने  की मांग  करते हुए  गत लोकसभा एवम विधानसभा , स्थानीय निकायों  के चुनाव में पार्टी प्रत्याशीयों के समर्थन मे  मेरे द्वारा निभाईं गयी भुमिका के सम्बन्ध में मेरे पक्ष मे प्रत्याशीगण एवम बीकानेर शहर, देहात कांग्रेस संगठन द्वारा जारी समीक्षा रिपोर्ट,  अनुशंसाऐं सुपुर्द करने  के साथ  विगत 35 वर्षों में  पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने,  संगठन की मजबूती के लिये मेरे द्वारा  जमीनीस्तर पर निभाई गयी जिम्मेदारी  की जानकारी दी ।

गुलाममुस्तफा ने सहप्रभारी को बताया कि गत 30 वर्षों  मे किस तरह से  विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी  सैकिंड लाईन के मजबूत  नेता,  कार्यकर्ताओं को मानसम्मान और अवसर से वचिंत रखा गया है , सच्चाई यह है कि इन तीस वर्षों में लगभग  हर विधानसभा क्षेत्र से चाहे चुनाव  हारे अथवा जीते , एक ही नेता  प्रत्याशी के रूप रिपीट होते आये हैं, विधानसभा वार यही लोग  ब्लाक स्तर तक संगठन पे कब्जा किये बैठे हैं , पार्टी के सैकिंड लाईन के नेता निराश होकर निष्क्रिय  अथवा पार्टी छोड़ने को मजबूर हुए । वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाममुस्तफा (बाबू भाई) ने सम्माननीय काजी निजामुद्दीन से निवेदन किया कि आगामी विधानसभा चुनाव मे पार्टी की सरकार रिपीट करने के लिये विथानसभा क्षेत्रवार मठाधीश बने नेताओं के स्थान पर अवसर  से वंचित  रहे सैकिंड लाईन के नेता,  नये चेहरों  को प्रत्याशी बनाया जाये। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here