पुराने अभिलेख देख रोमांचित हुई छात्राएं

0
1725

बीकानेर,07 दिसंबर। राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय, बीकानेर के प्राचार्य डाॅ शिशिर शर्मा के प्रोत्साहन से इतिहास विभाग की ओर से सहायक आचार्य श्रीमती लक्ष्मी नंदा व श्रीमती सुनीता विश्नोई के नेतृत्व में छात्राओं को राजस्थान राज्य अभिलेखागार, बीकानेर का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया।

अभिलेखागार निदेशक डाॅ महेन्द्र खड़गावत के निर्देशन में डाॅ मनीष मोदी ने अभिलेखागार की जानकारी छात्राओं को दी जिसमें दस्तावेजों का संरक्षण, उनके रिकार्ड का ऑनलाइन प्रस्तुतिकरण कैसे होता है की जानकारी दी। सहायक आचार्य श्रीमती सुनीता विश्नोई ने बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण छात्राओं में इतिहास के प्रति रूचि जागृत करने व उनकों जागरूक बनाने के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here