जमीअत उलमा बीकानेर की चुनावी सभा का आयोजन

0
487

मौलाना मोहम्मद इस्माईल अध्यक्ष और मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी महासचिव

बीकानेर, 07 दिसम्बर। बीकानेर के संजोग भवन में मौलाना मोहम्मद इस्माईल साहब की अध्यक्षता में और जमीअत उलमा राजस्थान के उपाध्यक्ष मुफ़्ती हबीबुल्लाह नोमानी साहब की निगरानी में मजलिसे मुन्तज़िमा ( निदेशक मंडल )की सभा का आयोजन हुआ,जिसमे 2021-22 कार्यकाल के लिए सभी के इत्तेफाक से मौलाना मोहम्मद इस्माईल साहब को अध्यक्ष और महासचिव के पद के लिए मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी को चुना गया,जमीअत उलमा बीकानेर के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी के मुताबिक़,मौलाना ताज मोहम्मद, मौलाना मामून रशीद,मौलाना अनीस और हाफिज़ इस्लामुद्दीन साहब को उपाध्यक्ष,मुफ़्ती सद्दाम हुसैन क़ासमी,हाफिज अजमल हुसैन,मोहम्मद राशिद कोहरी, सैयद इमरान और रमज़ान को सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए अतीकुर्रहमान गौरी को चुना गया।क़ासमी के मुताबिक़ हम पहले भी बगैर किसी मज़हबी भेदभाव के इंसानियत की ख़िदमत करते आये हैं आईन्दा भी इसी हौसले से काम करेंगे, इस मौक़े पर हाफिज अब्दुल जलील साहब,मौलाना अ.रहीम क़ासमी,हाफिज इम्दादुल्लाह बासित,मौलाना मुनीर रशीदी,मौलाना बशीर लतीफी,क़ारी शाहिद रशीदी,हाफिज़ अ.रहमान शाही, शराफत काका,अतीकुर्रहमान राठौड़,हाफिज़ अ.सलाम,हाफिज़ अ. रहमान,अबरार रोशन, आशिक कुटवाल,हाफिज इस्माईल महाजन,क़ारी आबिद, अमीन राठौड़, हाफिज़ आशिक और सैयद शोएब आदि बहुत से गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here