वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर स्वास्थ्य 175 लोगों ने करवाई जांच

0
229

टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ भुट्टा

बीकानेर 09 जुलाई । भारत विकास परिषद नगर इकाई, बीकानेर एवं सौरभ गोयल मेमोरियल चैरिटेबल लैब के संयुक्त तत्वावधान मे आज दिनांक 9 जुलाई को प्रातः 6 बजे वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ पर स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया । शिविर मे मधुमेह (Blood Sugar) एवं रक्त चाप ( Blood Pressure) की जांच की गई ।

शिविर मे लगभग 175 लोगो ने जांच करवाई । शिविर मे सौरभ गोयल मेमोरियल चैरिटेबल लेब के सचिव एस. के. मित्तल, डॉ. वेद प्रकाश गोयल एवं उनकी टीम के सदस्य मनोज, विनोद एवं भोमराज ने जांच का कार्य किया । शिविर मे इकाई से हरी किशन मोदी, प्रदीप सिंह चौहान, राजेन्द्र गर्ग, राजीव शर्मा, अनिल टुटेजा, मनोज वर्मा, नरेन्द्र कुमावत, धीरज चौपड़ा, अश्विनी घई, विजय खत्री, देवेन्द्र सिंह भाटी, श्रीमती मंजू गोयल, श्रीमती इंदिरा मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here