रतन बिहारी पार्क से जिला कलेक्टर कार्यालय तक किया जायेगा पैदल मार्च और विरोध प्रदर्शन

0
388

शहर भाजपा की शुक्रवार को प्रस्तावित जन आक्रोश रैली की तैयारियों हेतु बैठकों का आयोजन

कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क कर वितरित की जा रही हैं विभिन्न जिम्मेदारियां

बीकानेर,08 दिसम्बर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली की कांग्रेस की राज्य सरकार की घोर विफलताओं और अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए जन आकांक्षाओं के वादों को पूरा नहीं किए जाने के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर द्वारा शुक्रवार, 10 दिसंबर को आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली की तैयारियों हेतु बैठकों और विभिन्न जिम्मेदारियों के वितरण का कार्य जारी है ।

भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जन आक्रोश रैली की तैयारियों हेतु जिला, मंडल, मोर्चा और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क कर तैयारी बैठकों का आयोजन कर व्यूह रचना को अंतिम रूप दिया जा रहा है

सिंह ने कहा कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनहित में जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाते हुए राज्य सरकार से त्रस्त आमजन को साथ लेकर आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता और नागरिक हिस्सा लेंगे ।

उन्होंने बताया कि शहर भाजपा की जन आक्रोश रैली के तहत शहर भाजपा के जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रकल्प और बूथ स्तर के कार्यकर्ता आमजन की भागीदारी के साथ शुक्रवार, 10 दिसंबर को प्रातः 11.30 बजे रतन बिहारी पार्क में बड़ी संख्या में सामूहिक रूप से एकत्रित होकर प्रदेशव्यापी और स्थानीय समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केईएम रोड और सादुल सिंह सर्किल से गुजरते हुए कचहरी परिसर पहुंचेंगे जहां पर जिला कलेक्टर कार्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया जायेगा ।

तैयारी बैठकें

महिला मोर्चा

शहर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा बुधवार को वृंदावन होटल में राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध 10 दिसंबर को आयोजित जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य भी उपस्थित रहे ।

बैठक में शुक्रवार को आयोजित जन आक्रोश रैली में अधिक से अधिक महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया ।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी आठों मंडलों की नवनियुक्त कार्यकारिणी पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन में कार्य करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों जैसे समर्पण की भावना, संगठन के लिए समय निकालना, हर माह पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन, आपसी संवाद और समन्वय आदि विषयों से अवगत कराया।

पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने संगठनात्मक विषय को लेकर विस्तार से मार्गदर्शन दिया ।

जिला उपाध्यक्ष और महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुषमा बिस्सा, विशिष्ट सदस्य कमल कंवर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर महिला मोर्चा में गंगाशहर मंडल अध्यक्ष भानु आनंद , जस्सूसर मंडल अध्यक्ष भगवती स्वामी, पुराना शहर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुमन जोशी, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष शशि नैय्यर, पुराना शहर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सुधा पारीक, गोपेश्वर मंडल उपाध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य उपासना जैन एवं अन्य मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहीं।

अंत में महिला मोर्चा जिला मंत्री अनु सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

अल्पसंख्यक मोर्चा

शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे ने की जन आक्रोश रैली की तैयारी और मोर्चे के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का किया स्वागत

शहर भाजपा की आगामी 10 तारीख को होने वाली जन आक्रोश रैली के लिए तैयारी हेतु बुधवार को आयोजित तैयारी बैठक में प्रमुखता से इस बात का प्रण लिया गया कि जन आक्रोश रैली में अल्पसंख्यक मोर्चा अपनी पूरी ताकत के साथ इस जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रयासरत रहेगा ।

इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत भी किया गया ।

इस अवसर पर मोर्चे की पूरी टीम के साथ मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों अशरफ काजी, सनी मुगल, राजा शेख, जावेद समेजा, मुख्तियार अली चूड़ीगर, साहिल सोढा और मकबूल अहमद का स्वागत किया गया ।

बैठक में वरिष्ठ नेता एड. मुमताज अली भाटी, मो. रमजान अली अब्बासी, उस्मान गनी, फारुख पठान, शानू अली, इमरान समेजा, बाबर उल्ला पठान, अजहरुद्दीन समेजा, सलीम सोलंकी, इंसाफ अली, सिकंदर भाटी, वाजिद शेख,रवीश अब्बासी और अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे ।

जिला मंत्री और मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य ने बताया कि शहर भाजपा के सभी आठों मंडलों जूनागढ़, लालगढ़, रानी बाजार, गंगाशहर, नयाशहर, पुराना शहर, जस्सूसर और गोपेश्वर मंडल में भी रैली की तैयारी बाबत विभिन्न बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं से संपर्क किया गया ।

इसी क्रम में पार्टी के जिला पदाधिकारियों,ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, युवा मोर्चा, एससी मोर्चा और एसटी मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा भी विभिन्न स्तरों पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर रैली को सफल बनाने हेतु प्रयास किया जा रहा है ।

जिला मंत्री कौशल शर्मा के नेतृत्व में मुक्ता प्रसाद नगर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से सम्पर्क कर रैली को सफल बनाने हेतु निवेदन किया गया । जिला मंत्री कौशल शर्मा के साथ तेजेन्द्र सिंह गिल, कपिल शर्मा, अजय गहलोत , सोहनलाल तंवर, गौतम कुमार, शिव कुमार गहलोत इत्यादि कार्यकर्ताओं ने मोबाइल के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संपर्क किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here