राजस्थान उर्दू अकादमी का फिज़ा अवार्ड बीकानेर के माहिर को

0
222

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 03 अगस्त । राजस्थान उर्दू अकादमी जयपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर के वरिष्ठ शायर गुलाम मोहियूद्दीन माहिर और युवा शायर बुनियाद जहीन को मोहम्मद अयूब ख़ान फिज़ा अवार्ड प्रदान किए जाने की घोषणा हुई है । वरिष्ठ शायर ज़ाकिर अदीब को अख्तर शेरानी अवार्ड को प्रदान किया जाएगा।


। सोशल प्रोग्रेसिव सोसाइटी बीकानेर के अध्यक्ष नदीम अहमद नदीम ने बताया की माहिर बीकानेर के बेदिल घराने की अदबी परंपरा के संवाहक है जिसमें दादा हजरत बेदिल और पिता मोहम्मद अयूब सालिक की ग़ज़ल परंपरा को निभा रहे हैं । नदीम अहमद नदीम ने बताया की माहिर की अब तक तीन किताबें प्रकाशित हो रखी । हाल ही में राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर द्वारा माहिर को 31 हज़ार के सुधीन्द्र पुरस्कार दिए जाने की घोषणा भी हो चुकी है तथा आपकी चोथी किताब “लम्स” भी शीघ्र प्रकाशित होने वाली है । ऑल इण्डिया मुशायरों में शिरकत कर चुके माहिर को फिज़ा पुरस्कार मिलने की घोषणा पर , एडवोकेट रईस अहमद कादरी,, शादत अली बुखारी,संजय जनागल , अज़ीज़ आज़ाद, (रेल्वे),इमरोज़ नदीम , अरमान नदीम , अयान माहिर , राना माहिर , शहाबुद्दीन, मोहम्मद अहमद आदि ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here