क्षत्रिय सभा 13 अगस्त को मनायेगी वीर दुर्गादास राठौड़ की जयंती

0
243

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 10 अगस्त । क्षत्रिय सभा व ट्रस्ट बीकानेर द्वारा वीर शिरोमणि दुर्गा दास राठौड़ की 385 वीं जयंती 13 अगस्त को धूमधाम से मनाई जाएगी , सभा के अध्यक्ष श्री करण प्रताप सिहं ने बताया कि स्थानीय वीर दुर्गादास सर्किल पर स्थित मूर्ति पर प्रातः आठ बजे क्षत्रिय सभा के सदस्यों व बीकानेर के गणमान्य नागरिकों द्वारा मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर वीर योद्धा की जयंती मनाई जाएगी ।
सभा के प्रवक्ता प्रदीपसिहं चौहान ने बताया कि इस अवसर पर सभा के गणमान्य लोगों के साथ साथ बीकानेर के सभी नागरिकों को इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का निमंत्रण दिया गया है जिससे समारोह को गरिमामयी व भव्यता प्रदान की जा सके ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here