शहर के हृदय स्थल कोचरों के चौक में कुत्तों का आतंक

0
219

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 11 अगस्त । गुरुवार शाम यश सेठिया पुत्र मोतीलाल सेठिया उम्र 13 साल जो की कोचिंग से घर कोचरों के चौक से होते हुए जा रहा था तभी चौक में कुत्तों के एक झुंड नै उसको साइकिल से नीचे गिरा दिया और उस पर हमला बोल दिया जिससे उसके पेट में 5 ,6 जगह पर काटने पर निशान बन गए तुरंत मोहल्ले के कुछ लोगों ने उन कुत्तों को भगाया फिर उसके घरवालों को फोन करके बुलाया उसके पिता अपने लड़के को पीबीएम हॉस्पिटल ले गए वहां पर डॉक्टर ने एक ट्यूब लिख कर दी वह भी पीबीएम हॉस्पिटल में अवेलेबल नहीं थी तो वह ट्यूब भी उसके पिताजी ने मार्केट से खरीद नी पड़ी, जिसकी कीमत करीब ₹300 के ऊपर की थी, पहले भी इसकी शिकायत नगर निगम को कर चुके हैं। अगर समय पर कुत्तों को पकड़ा नहीं गया तो ,बहुत बड़ी जनहानि हो सकती है, जिसकी सारी जवाबदारी नगर निगम की होगी ।इस 1 महीने के अंदर चार पांच जनों को कुत्ते काट चुके हैं और हर आने जाने वाले राहगीरों पर झपटा मार के गाड़ियों से गिरा देते हैं और चोटिल हो जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here