केन्द्रीय कानून मंत्री से प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

0
205

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 18 अगस्त । बॉल बैडमिंटन खेल को स्कूल खेलों में फिर से शामिल करने तथा यूवा मामले एवम खेल मंत्रालय से recognition renewal के संबंध में प्रतिनिधि मण्डल जिसमे समाजसेवी जे पी व्यास, राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ के महासचिव शौकत अली मंसूरी, चीफ रेफरी अब्दुल वाहिद एवम बॉल बैडमिंटन प्रशिक्षक राकेश कुमार स्वामी ने बीकानेर सांसद एवम केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जून राम मेघवाल से नई दिल्ली में मुलाकात की। मंत्री महोदय ने इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल ने इस हेतु मंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here