कहानी संग्रह “निज नैं पैचाण” का विमोचन

0
397


बीकानेर,09 दिसंबर । बीकानेर के राजस्थानी साहित्यकार पी.के. हर्ष की दूसरी पुस्तक “निज नैं पैचाण” का विमाेचन बुधवार को मुरलीधर व्यास कॉलोनी में किया गया। पुस्तक में राजस्थानी की एक दर्जन से अधिक कहानियाें का संग्रह प्रकाशित किया गया है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माणक हर्ष ने कहा कि राजस्थानी साहित्य की ये कहानियां समाज को सही मार्ग दिखाने वाली है। इस मौके पर साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि राजस्थानी भाषा में सर्वाधिक लेखन से ही हम अपनी भाषा को बचाने का काम कर सकेंगे। राजस्थानी साहित्यकार कमल रंगा ने कहानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन कहानियों का आम जन तक पहुंचना जरूरी है, ताकि हमारी संस्कृति से नई पीढ़ियां रूबरू हाे सके। इस मौके पर गिरधनदान रतनूं, रिटायर्ड आरएएस मनमोहन व्यास, किशन जोशी, भाजपा नेता वेद व्यास, एडवोकेट मदनगोपाल पुरोहित आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पार्षद सुधा आचार्य ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here