एक सामान्य कार्यकर्ता को बनाया मुख्यमंत्री यही बीजेपी की खूबसूरती है- विजय आचार्य

0
221

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 12 दिसंबर । बीकानेर भारतीय जनता पार्टी के सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री और दियाकुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर बीकानेर भाजपा कार्यालय में शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में भाजपा नेताओ ने पठाके फोड़कर और मिठाइयां खिलाकर खुशियां मनाई।

शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा ये भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी सरकार के नेतृत्व की खूबसूरती है जो पहली बार के विधायक और सामान्य कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाया गया है कांग्रेस पार्टी में सदैव धन बल और परिवारवाद को प्राथमिकता मिलती है और भाजपा में एक साधारण परिवार से निकले कार्यकर्ता को शीर्ष पद पर विराजमान किया जाता है। जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्यामसुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, गोकुल जोशी, जितेंद्र राजवीं, मंत्री सांगीलाल गहलोत, इंद्रा व्यास, गोपाल अग्रवाल, विनोद करोल, कमल आचार्य, नरसिंह सेवग, अनिल हर्ष, चंद्र जोशी, रामकुमार व्यास ने खुशियां मनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here