भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने पर मनाई खुशी
बीकानेर, 12 दिसंबर । आज काफी इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं और राजस्थान के विधायकों की बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा को मनोनीत करने व दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी बीकानेर के संयोजक सुधीर केवलिया सहसंयोजक प्रदीप सिंह चौहान और श्रीमती माया श्रीमाली ने प्रसन्नता व्यक्त की, और इनको अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ।

इस अवसर पर प्रबुद्ध जन प्रकोष्ठ के सहदेव सिंह शेखावत, दिलीप सिंह राघव, राकेश माथुर ,विकास सोबती, सुशील पारीक, डॉ राकेश रावत ,बजरंग सिंह शेखावत, नंदलाल सिंह शेखावत, त्रिभुवन शर्मा, बी के बेनीवाल, कर्नल हेमसिंह शेखावत ,दीपक गोस्वामी ,अजय सिंह चौहान इत्यादि ने इन सबको अपनी बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की ।



