हज यात्रा करने वाले 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 16 दिसंबर । हज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन पवार ने बताया कि केंद्रीय हज कमेटी मुंबई की आदेश अनुसार हज 2024 के लिए आवेदन दिनांक 4 दिसंबर से भरना चालू किया था जिसकी आखिरी तारीख 20 दिसंबर है जिन जायरीन को हज पर जाना है वह अंतिम तारीख 20 दिसंबर तक अपने आवेदन भर सकते हैं।

कमेटी उपाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल चौहान व प्रवक्ता अनवर अजमेरी ने बताया कि हर 2024 के हर्ष फार्म भरने के लिए कमेटी कार्यालय नौकरी दरगाह में प्रत्येक दिन सुबह 11:00 बजे शाम 4:00 बजे तक निशुल्क भरे जा रहे हैं जिन जायरीन हज आवेदन ई मित्र अपने ट्रैवल्स द्वारा आज आवेदन भरे हुए आवेदन की एक कॉपी हज कमेटी कार्यालय नोगजा दरगाह हज कमेटी कार्यालय में बरए मेहरबानी जमा करवाए ताकि मेडिकल डायरी बनने में परेशानी ना आवे कमेटी के सचिव यासीन ने बताया कि जो जायरीन हज फार्म भरवाना चाहते हैं वह निम्न कागजात आवश्यक रूप से साथ लेकर आए इस अवसर पर यासीन खा लोदी बुल्ले शाह परवेज शाह परवेज सुलेमानी अन्सार कोहरी आदि उपस्थित रहे।



