शैक्षणिक भ्रमण दल यादगार फलों के साथ बीकानेर लोटा

0
187

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 17 दिसंबर । श्री जैन कन्या पी.जी.महाविद्यालय की छात्राओं का दल पांच दिन के शैक्षणिक भ्रमण के बाद आज बीकानेर लौटा।
भ्रमण दल का नेतृत्व डॉ. नवेंन्दु खत्री सहित डॉ.पंकज, सुश्री पल्लवी और डॉ. पद्मा ने किया।
भ्रमण से लौटी छात्राओ ने बताया कि ये यात्रा उनके जीवन के अविस्मरणीय पल रहेंगे और इस तरह के टूर शैक्षणिक के साथ-साथ व्यवहारिक और व्यावसायिक जानकारी भी प्रदान करते है। दल ने मुम्बई के ऐतिहासिक और व्यावसायिक केंद्रों के साथ हिल स्टेशन लोनावाला के सुरम्य प्राकृतिक वातावरण का भी आनंद उठाया।


शैक्षणिक भ्रमण दल अविस्मरणीय और यादगार पलों के साथ बीकानेर लौटा।
प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने भ्रमण दल के लौटने पर उनसे टूर की जानकारी प्राप्त की और छात्राओं को इस प्रकार के शैक्षणिक यात्रा से प्राप्त अनुभवों को जीवन मे उतारने की बात कही।
श्री जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर और मंत्री CA माणकचंद कोचर ने शैक्षणिक भ्रमण दल को सफल यात्रा कर बीकानेर लौटने पर बधाई प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here