जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में नेशनल क्लब ने एमएस क्लब को हराया

0
243

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर , 18 दिसम्बर जिला क्रिकेट संघ बीकानेर के तत्वाधान में सादुल क्लब क्रिकेट मैदान में चल रही जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत सोमवार को खेले गए मैच में नेशनल क्लब ने एम एस क्लब को 26 रनों से हराया।


प्रवक्ता शंकर सेवक ने बताया कि नेशनल क्लब पहले खेलते हुए निर्धारित 40 ओवर में 250 रन बनाए जिसमें आशीष बिश्नोई ने 89 रन, रुद्रांश ने 50 रन, रामनिवास ने 34 रन व मूलचंद ने 32 रन बनाए एम एस क्लब के आशीष, सीताराम, सुरेंद्र, पवन ने क्रमशः 2-2 विकेट लिए लक्ष्य का पीछा करती हुई एम एस क्लब के पवन रांकावत के शानदार शतक की बदौलत भी मैच जीत नहीं सकी एम एस क्लब की टीम 40 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन बना सकी पवन रांकावत ने 101, परमेश्वर ने 49 रन बनाए , पवन रांकावत मैन ऑफ द मैच रहे जिन्हें संयुक्त सचिव प्रवेश भारद्वाज ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । मैच के अंपायर मरुधर सिंह, महेंद्र पुरोहित व स्कोरर यशवंत सिंह थे अनिल सिडाना ने बताया मंगलवार को जय नारायण क्रिकेट क्लब वह डीडीसी क्लब के मध्य मैच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here