सोलहवीं राजस्थान विधानसभा का प्रथम सत्र बुधवार से होगा शुरू

0
345

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 19 दिसंबर।सोलहवीं राजस्थान विधानसभा के प्रथम सत्र की बैठक बुधवार 20 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे राजस्थान विधान सभा भवन में होगी।
प्रथम सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले प्रश्नों ,ध्यान आकर्षण प्रस्तावों , विशेष उल्लेख इत्यादि के जवाब समय भिजवाने के लिए नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा संख्या 5 में स्थापित इस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 0151-2226031 नंबर है। नियंत्रण कक्ष की प्रभारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन श्रीमती प्रतिभा देवठिया (0151-2226002) होंगी ।
जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि यह नियंत्रण कक्ष विधानसभा सत्र के दौरान प्रातः 8 से रात 10 बजे तक कार्यरत रहेगा। वर्तमान में सहायता शाखा में कार्यरत कर्मचारी विधानसभा से संबंधित प्रश्नों के जवाब का कार्य भी सम्पादित करेंगे।
नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों के अवकाश पर होने की स्थिति में सहायता शाखा द्वारा की गई व्यवस्थाओं के अनुसार संबंधित कार्मिक उनके स्थान पर कार्य करेंगे। नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कार्मिक प्रशासनिक अधिकारी (कार्यालय अधीक्षक) की देखरेख में प्रतिदिन प्राप्त होने वाले प्रश्नों का रजिस्टर संधारित करेंगे व कार्यालय अधीक्षक प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे शाखावार प्राप्त एवं निस्तारण प्रश्नों की सूचना प्राप्त कर नवीनतम स्थिति से प्रभारी अधिकारी को अवगत करायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here