टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 21 दिसंबर । राजकीय इंगर महाविद्यालय की इनोवेशन व कौशल विकास समिति द्वारा” एनकेश स्किल एट ऐनी ऐज” विषय पर कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रो० राजेन्द्र पुरोहित ने विद्यार्थियों को डिग्री के साथ-साथ अपने कौशल को भी समय की माँग के अनुरूप उन्नत करने की सलाह दी। विशिष्ट अथिति फिटनेस ट्रेनर सोनिया साहरण ने विद्यार्थियों को अपनी स्वंय की पहचान बनाने व सदैव कुछ नया सीखने के सलाह दी।

फूड़ व्यवसाय से जुड़ी मंजू जैन ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सीखने व जीवन में कुछ विशेष करने की कोई उम्र नहीं होती। जीवन के किसी भी मोड़ पर यदि कोई कौशल है तो उसे काम में लेकर व्यवसाय आरम्भ किया जा सकता है। वहीं फैशन डिजाइनर वन्दना बंसल ने सुझाव दिया कि विधार्थी सही समय पर अपने जुनून को पहचाने व मेहनत, लगन तथा ईमानदारी- से आगे बढ़े। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. साधना भंडारी व डॉ. विजय कुमार मटोरिया ने प्रो० सुमित्रा चारण के निर्देशन में किया।





