मानव एकता दिवस पर हुआ रक्तदान शिविर

0
267

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 24 अप्रैल । ईश्वर ने हमें ये जो मानव जीवन दिया है इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके, परोपकार का ऐसा सुन्दर भाव जब हमारे ह्रदय में उत्पन्न हो जाता है तब वास्तविक रूप में समूची मानवता हमें अपनी प्रतीत होने लगती है।ये उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने मानव एकता दिवस के अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।


मानव एकता दिवस का पावन अवसर बाबा गुरुवचन सिंह जी कि मानवता के लिए की गई उनकी सेवाओंको समर्पित है जिससे निरंकारी जगत का प्रत्येक भक्त प्रेरणा लेकर अपने जीवन का कल्याण कर रहा है।
सन्त निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा सन्त निरंकारी चेरिटेबल फाउण्डेशन के द्वारा आज संपूर्ण भारतवर्ष के 207 स्थानों पर विशाल रूप में रक्तदान शिविर की श्रृंखलाओं का आयोजन किया गया।जिसमे लगभग 50 हजार यूनिट रक्त संग्रह किया गया।


इसी क्रम में मिशन की बीकानेर ब्रांच के द्वारा रानी बाजार स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन जोनल इंचार्ज डा संध्या सक्सेना ने स्वयं रक्तदान करके किया। पी बी एम हॉस्पिटल की टीम ने 93 यूनिट रक्त संग्रह किया।जिसमे बीकानेर एवम आस पास की ब्रांचों से भी श्रद्धालुओं ने पहुंचकर रक्तदान में हिस्सा लिया।रक्तदान के साथ ही खाजूवाला से पधारे सन्त पप्पू सिंह जी की अध्यक्षता में आध्यामिक सत्संग का भी आयोजन हुआ।जिसमे गीत भजनों और विचारों के माध्यम से मानवता के संदेश को प्रसारित किया गया।सत्संग का संचालन सुनील छाबड़ा ने किया।
शिविर के दौरान अरुण सक्सेना, डा सुरेंद्र,कर्मवीर धवन, विनीत छाबड़ा,रमा छाबड़ा,पूजा खत्री,पूजा गक्खड़ आदि के मार्गदर्शन में सेवादारों ने अपनी सेवाएं समर्पित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here