कर्मचारियों ने दिखाई ताकत ,पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

0
1362


पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन(Nmops)
NPS अधिसूचना 2003 का दहन कर जताया विरोध

बीकानेर , 22 दिसंबर। एन पी एस अधिसूचना का दहन कर कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम का विरोध करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेशाध्यक्ष कोजाराम सियाग के नेतृत्व में जिला कलेक्टर बीकानेर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंन्त्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


आज NMOPS राजस्थान के आह्वान पर राज्य के सभी जिला व उपखंड मुख्यालयों पर कर्मचारियों ने बड़ा प्रदर्शन करते हुए नई पेंशन स्कीम(NPS) का विरोध करते हुए नारेबाजी की,NPS अधिसूचना 2003 का दहन कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
इसी क्रम में आज बीकानेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्री के सामने बड़ी संख्या में NMOPS के बैनर तले कर्मचारी संगठनों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद NMOPS के प्रदेश अध्यक्ष कोजाराम सियाग के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।


प्रतिनिधि मंडल में जिला संयोजक देवेंद्र जाखड़,आनंद पारीक, टोडाराम गोलियां, महिपाल चौधरी,गिरधारी गोदारा,श्रवण पुरोहित,धीरज बारहठ,महेंद्र भंवरिया,भँवरजी कोलासर शामिल थे।
आज के प्रदर्शन में शामिल प्रदेश सचिव महिपाल चौधरी, कर्मचारी नेता टोडा राम गोलिया, रवि आचार्य, किशोर पुरोहित, शिव शंकर गोदारा, श्रवण पुरोहित, आनंद पारीक, गिरधारी गोदारा, राजेश कड़ेला, चेतराम बालान, भंवरलाल पोटलिया, रणजीत कच्छावा,ललित चौधरी, महेंद्र भंवरिया, सुचित्रा चौधरी, संगीता टॉक, सरोज आचार्य, पुष्पा मुंड, संगीता शर्मा,शमशाद कादरी, निषाद बानो, सुनीता विश्नोई, साजिद अली परिहार, यतीश वर्मा, मोहम्मद मूसा, रोहिताश कांटिया, संजय पुरोहित, जय किशन पारीक, कैलाश वैष्णव थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here