आखा तीज के दौरान अलर्ट मोड पर रहें सभी अस्पताल

0
320

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर, 27 अप्रैल। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र भेजकर आखा तीज के अवसर पर सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक और वेटरनरी कॉलेज के अधिष्ठाता को भी पत्र भेजा है और मांझे के कारण चोटिल होने की स्थिति में पक्षियों का तत्परता से इलाज करने के लिए निर्देशित किया है।


विधायक व्यास ने बताया कि बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर शहर में परम्परागत रूप से पतंगबाजी होती है। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा अवैधानिक रूप से चाईनीज मांझे का उपयोग किया जाता है। इससे पतंगबाजों और आमंजन के चोटिल होने की संभावना रहती है। ऐसे लोगों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिले, इसके लिए शहरी क्षेत्र के सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर रहें।
उन्होंने कहा कि मांझे के कारण पक्षियों के भी चोटिल होने का भय रहता है। ऐसे पक्षियों के लिए पशुपालन विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र के तीन पशु चिकित्सालयों में 8 से 11 मई तक विशेष टीमों की तैनाती की जाए। साथ ही राजूवास की पशु चिकित्सकों की टीम भी मुस्तैद रहकर काम करे। उन्होंने नत्थूसर गेट, जस्सूसर गेट और गोगागेट अस्पताल में विशेष टीमें गठित करने के लिए कहा है।
विधायक व्यास ने आमजन से अपील की है कि वे आखातीज के दौरान किसी भी स्थिति में चाईनीज मांझे का उपयोग ना करें। चाईनीज मांझा विद्युत का सुचालक होने के साथ बेहद खतरनाक धातुओं का मिश्रण होता है। ऐसे में इसके उपयोग से बचा जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक से मिलकर भी कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा, जिससे कि चाईनीज मांझे का भंडारण और विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा सके। साथ ही इससे जन मानस और पक्षियों को किसी प्रकार की हानि नहीं हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here