पारीक एक आदर्श स्वयंसेवक – हर्ष

0
269

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
संघ के शताब्दी वर्ष में सायं शाखाओं में बाल टोलियां विकसित करें। – पारीक
बीकानेर 01 जून । भारतीय इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जानकी नारायण श्रीमाली ने कहा कि किसन लाल पारीक ने लुप्त सरस्वती नदी शोध यात्रा 1985 का श्री कोलायत जी में भव्य और गरिमामय अयोजन कराया तथा तब से आज तक सतत सहयोगी हैं। पारीक 4 वर्ष आर. एस. एस. प्रचारक, विभाग कार्यवाहक और नगर संघचालक रहे। आपको राती घाटी राष्ट्रीय पुरोधा अलंकरण भेंट करते हुए हम हर्षित हैं।
महानगर सह संघचालक दुर्गाशंकर हर्ष ने कहा कि पारीक आदर्श स्वयंसेवक हैं। हमे इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।


आपने निवास पर इस अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए पारीक ने अपनी जीवन यात्रा के भावुक स्मरण सुनाए और आह्वान किया कि संघ के शताब्दी वर्ष में सायं शाखाओं में बाल टोलियां विकसित करें।
प्रारंभ में पं. ओम नारायण श्रीमाली ने मंगलाचरण किया और डॉ. राजेन्द्र जोशी, छत्रसेन, श्रीमाली, हर्ष व चोरूलाल पारीक ने किसन जी को माला–शॉल–श्रीफल एवं अभिनन्दन पत्र भेंट किया। पारीक का आज 80 वाँ जन्मदिवस होने से आगत जनों ने उन्हें मालाओं और शॉल आदि भेंट किए।
इस सात्विक कार्यक्रम मे गणमान्य जन परिजन राजकुमार पांडिया, प्रकाश जोशी, डॉ. वाचस्पति, दिनेश पारीक, कैलाश तिवाड़ी, अशोक तिवाड़ी, वैभव, प्रभा पारीक, प्रीति पारीक, प्रसन्ना, शकुन्तला एवं मंजू व्यास आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here