ईमानदारी अभी जिंदा है

0
219

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 10 जून । ईमानदारी अभी जिंदा है, टैक्सी चालक ने हजारों रुपये से भरा बैग मालिका तक पहुंचाया।
शहर में एक टैक्सी में एक युवक अपना बैग भूल गया जिसमें हजारों रुपये व अन्य महत्पूर्ण कागज थे। बताया जा रहा है पूगल निवासी नारायण राम सुथार किसी काम से टैक्सी में जा रहा था तभी वो टैक्सी से स्वय उतर गये और सामान टैक्सी में ही भूल गया। जब टैक्सी चालक ने देखा कि युवक बैग भूल गया है। इस टैक्सी चालक ने तुरंत बैग को कोतवाली थाना पहुंचाया दिया। इस पर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने पुलिस के शब्दल अली, शिवराज, श्रीनौरंगी को बैग के मालिक को खोजबीन में लगाया। तभी कागजों के आधार पर मालिक से संर्पक कर उनको कोतवाली थाने बुलाया और रुपये व अन्य समान नारायण राम सुथार व उनके भैरुराम को सौपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here