आर्थिक सहायता राशि देने के लिखित आश्वासन के बाद करवाया पोस्टमार्टम

0
277

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 10 जून । बरसिंहसर एनएलसी थर्मल प्लांट बरसिंहसर में रविवार दोपहर बाद ट्रैक्टर ट्राली से बेड ऐश कन्वेयर लाइन में खाली करते वक्त तुलछाराम पुत्र सुगनाराम गोदारा ट्रैक्टर ट्राली वह कन्वेयर लाइन के बीच फंसने से घायल हो गया घायल अवस्था में पीबीएम अस्पताल भेजा गया वहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई इसके बाद आक्रोशित परिजन वह ग्रामीणो ने एन एल सी की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया और 50 लाख रुपए मुआवजा राशि वह तुलछाराम के बेटे को नौकरी की मांग पर अड़ गए।

उसके बाद एन एल सी के अधिकारियों ने 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने का लिखित में आश्वासन दिया। परिवार के सदस्य को नौकरी देने के लिए प्रपोजल तैयार कर ऊपर के अधिकारियों को भेजा गया । यह रहे उपस्थित भारतीय किसान संघ के जिला डेरी प्रमुख शेराराम बुङिया, भूमि विकास बैंक चेयरमैन रामनिवास गोदारा , जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि शिव ओमप्रकाश गोदारा, आरएलपी युवा नेता जीतराम गोदारा , मदनलाल गोदारा, समाजसेवी रतिराम गोदारा, हुक्माराम गोदारा, वह बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here