साफ सफाई को अपनाएं, बीमारियों को दूर भगायें-पचीसिया

0
250

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 13 जून। उद्योग संघ में हुई राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की हुई मीटिंग। वर्तमान में फ़ैल रही डेंगू, मलेरिया की बीमारियों से बचाव एवं उपचार हेतु बीकानेर जिला उद्योग संघ कार्यालय में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की मीटिंग का आयोजन किया गया | उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों में पूर्णतया साफ़ सफाई रखी जाए तथा इकाई के अंदर व बाहर पानी इकठ्ठा ना होने दिया जाए ।

पानी की टंकी, कूलर, पक्षियों के लिए रखे गये बर्तन में पानी को समय समय पर सफाई करते रहें ताकि ऐसे रुके हुए पानी में लार्वा ना पनप पाए | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों को दूर भगाना है तो हमें साफ़ सफाई अपनानी आवश्यक है | बीकानेर जिला उद्योग संघ अपना पूरा प्रयास करेगा कि सभी औद्योगिक इकाइयों तक डेंगू व मलेरिया तथा वर्षा जनित बीमारियों से बचाव तथा सावधानियों हेतु प्रचार के सभी साधनों से संदेश पहुंचा पाए | डिस्पेंसरी नंबर 7 के चिकित्सा अधिकारी डॉ. दाऊदी ने बताया कि यदि औद्योगिक इकाई में किसी श्रमिक को एकदम से कंपकपी, बुखार, सिरदर्द तथा खासकर हाथ व पैरों में जोड़ों में दर्द, उल्टियां, चमड़ी पर घमोरियां जैसे यदि लक्षण दिखाई पड़े तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर डॉक्टरी सलाह व उपचार लें | इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर अजय भाटी, दिलीप रंगा, राजाराम सारडा आदि उपस्थित हुए |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here