बीकानेर संभाग के कांग्रेसी सांसदों का अभिनंदन कल

0
249

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 19 जून – जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल 20 जून गुरुवार शाम 6 बजे इंडस्ट्रियल एरिया रानी बाजार स्थित होटल पार्क पैराडाइज में श्री गंगानगर, और चुरू से कांग्रेस के नव निर्वाचित सांसदों कुलदीप इंदौरा और राहुल कस्वा का स्वागत और अभिनंदन कार्यक्रम रखा गया है।

जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेष पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद पार्षद प्रत्याशी, सरपंच, सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक, मंडल अध्यक्ष गण सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here