बोर्ड कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षको व विद्यार्थियों का किया जाएगा सम्मान

0
329

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर , 19 जून । शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) द्वारा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षको व मेधावी विद्यार्थियों में उत्साह भरने का अद्वितीय प्रयास करते हुए जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह – 2024 का आयोजन किया जा रहा है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद व प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुन्दर बिश्नोई ने बताया की पांचवी आठवीं दसवीं और बारहवीं कक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षको व विद्यार्थियों प्रदर्शन को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह के लिए पंजीकरण 20 जून तक करवा सकेंगे। इस समारोह में शामिल होने का उत्साह दिखा रहे राउमावि 2एडी आडूरी के छात्र अनिल कुमार का कहना है कि मैं इस समारोह में भाग लेने के लिए बहुत उत्सुक हूं। यह मुझे और मेरे समकक्षों को मेरी मेहनत और सफलता के लिए प्रेरित और सम्मानित करने का अवसर देगा । इस विशेष समारोह में शिक्षा के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे,जो विधार्थियों को प्रेरित करेंगे। जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी व जिला महामंत्री पवन शर्मा ने बताया की इस समारोह में भाग लेने के लिए
शिक्षक व विधार्थी https://forms.gle/V8LSHxkVmAtst7ut6
लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समारोह से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए 9950458459, 8107098728, 9772095875 ,9414846786 नंबर पर संपर्क कर सकते है।

इनका कहना है 👇

शिक्षक संघ रेसटा द्वारा आयोजित यह समारोह विद्यार्थियों व शिक्षको के जीवन में एक प्रेरणास्पद प्रतीक बनेगा,जो उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानने और अनुकरणीय उपलब्धियों की ओर अग्रसर करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

मोहर सिंह सलावद,प्रदेशाध्यक्ष,
शिक्षक संघ रेसटा,राजस्थान।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here