केंद्रीय मंत्री मेघवाल का रेलवे स्टेशन पर किया भव्य स्वागत

0
256

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

पदभार ग्रहण कर पहली बार बीकानेर आने पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल का किया भव्य स्वागत
बीकानेर, 21 जून। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में लगातार चौथी बार सांसद निर्वाचित होने और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर शुक्रवार प्रातः अर्जुन राम मेघवाल का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मेघवाल को पुष्प गुच्छ और फूलमालाएं भेंट की।


इस अवसर पर श्री मेघवाल ने बीकानेर के मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेकर मतदाताओं ने इस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए अगले 5 वर्षों में क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष अर्पित की पुष्पांजलि
बीकानेर, 21 जून। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पदभार संभालने के बाद पहली बार बीकानेर आने पर शुक्रवार को अंबेडकर सर्किल स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास भी साथ रहे। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के बनाए संविधान ने पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है। हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नागरिक होने का गर्व होना चाहिए। इस दौरान अनेक लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here