मुरलीधर कन्या कॉलेज में किया वृक्षारोपण

0
303

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 13 जुलाई। शहर के हृदय स्थल मुरलीधर कन्या महाविद्यालय में शनिवार को सघन वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार हरियालो राजस्थान योजना के तहत महाविद्यालय में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाये गये। प्रो. पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुरलीधर क्षेत्र की पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य एवं विशिष्ट अतिथि कम्पनी सचिव एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष गिरीराज जोशी रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. पुरोहित ने कन्या महाविद्यालय के लिये पर्याप्त भूमि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया जिस पर पार्षद ने राज्य सरकार के संज्ञान में यह विषय लाने का आश्वासन दिया।


इस अवसर पर पार्षद श्रीमती सुधा आचार्य ने बताया कि वृक्ष जीवन के अभिन्न अंग हैं तथा प्रत्येक विद्यार्थी एवं नागरिकों को जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिये। उन्होनें सहजन एवं खेजड़ी तथा अन्य पादपों के महत्व की जानकारी दी। श्रीमती आचार्य ने बताया कि वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं वरन उसे जीवन पर्यन्त पालना भी आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि श्री गिरीराज जोशी ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिये रोटरी क्लब तथा अन्या सामाजिक संगठनों का हर सम्भव सहयोग दिया जावेगा।
कार्यक्रम का संचालन श्रीनिवास शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन तेजकरण चौहान ने दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य डॉ. अमिता जैन, प्रो. शशि बेसरवारिया, दिव्या सिंह चारण सहित बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here