हरियाली तीज के अवसर पर पुलिस विभाग ने किया वृक्षारोपण

0
240

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर, 07 अगस्त को हरियाली तीज के अवसर पर बीकानेर पुलिस द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार एवं महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशानुसार ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक, बीकानेर तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में जिले के समस्त थानों चौकियों व पुलिस लाईन पुलिस कॉलोनी तथा सभी पुलिस परिसरों में पुलिसकर्मियों द्वारा सम्मिलित रूप से वनीकरण/वृक्षारोपण हेतु ‘‘एक व्यक्ति-एक पेड़’’ लगाने एवं उसके फलने-फूलने तक देखभाल किये जाने के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाकर वृक्षारोपण किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों द्वारा भी वृक्ष लगाये गये एवं उनकी सार संभाल की जिम्मेवारी भी ली गई ।
इसी क्रम में बीकानेर पुलिस द्वारा वृक्षों की GeoTagging भी की गई है। पुलिस थानों चौकियों व अन्य पुलिस परिसरों में कुल 2992 पौधों की GeoTagging हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here