पब्लिक पार्क में बंद कराई मच्छरों की फैक्ट्रियां

0
231

पब्लिक पार्क में बंद कराई मच्छरों की फैक्ट्रियां

बीकानेर, 22 सितंबर। डेंगू मलेरिया नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार गतिविधियां जारी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने रविवार को टीम सहित स्थानीय पब्लिक पार्क के समस्त पार्क का निरीक्षण किया। यहां जल भराव वाले जगह को साफ कराया।

विशेष कर पक्षियों के लिए रखे परिंडो पालसीयों को खाली कर सुखाने का अभियान चलाया गया। इस कार्य में उपस्थित आमजन को भी सहभागिता के लिए जोड़ा गया। टीम में नर्सिंग अधिकारी विजय सिंह और नरेश कुमार शामिल रहे। डॉ गुप्ता ने जेएनवी कॉलोनी स्थित जनता क्लिनिक का भी औचक निरीक्षण कर वहां स्टाफ को आसपास के समस्त पार्कों बगीचों में आमजन को साथ लेकर एंटी लारवा गतिविधियां करवाने हेतु पाबंद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here