भाजपा समर्पण निधि अभियान की शरुआत, प्रथम दिन संग्रहित हुई 11 लाख की राशि

0
365

बीकानेर, 26 दिसम्बर। राजस्थान भाजपा के निर्देशानुसार आरंभ हुए समर्पण निधि अभियान के पहले दिन आज बीकानेर शहर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने 11 लाख राशि का संग्रह किया।

जिलाध्य्क्ष अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार प्रदेश उपाध्यक्ष और बीकानेर संभाग संगठन प्रभारी माधोराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई अभियान शुभारम्भ बैठक में यह राशि संग्रहित की गई।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक अखिल भारतीय संगठन है जिसकी गतिविधियां लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ संचालित की जाती है। भाजपा के कार्य का आधार उसके कार्यकर्ताओ का अटूट विश्वास और सहयोग रहा है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और समर्पण निधि अभियान के जिला संयोजक डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने कहा कि 25 दिसंबर से आरंभ हो कर 11 फरवरी 2022 तक चलने वाले समर्पण निधि अभियान बूथ स्तर तक चलेगा जिसके अंतर्गत मण्डल और बूथ कार्यकर्ताओ तक सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में पार्टी के विचारों में आस्था रखने वाले आमजन का भी सहयोग लिया जाएगा

इस अवसर पर अभियान के बीकानेर संभाग प्रभारी महावीर रांका ने समर्पण निधि प्रक्रिया की व्यवस्था से सभी उपस्थित कार्यकर्ताओ को अवगत करवाया।

बैठक में पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष शिवरतन अग्रवाल, मोहन सुराणा, गोकुल जोशी, गुमान सिंह राजपुरोहित, विजय आचार्य, राजाराम सीगड़, अविनाश जोशी, श्यामसुंदर चौधरी, अरुण जैन, डॉ अशोक मीणा, कुणाल कोचर, लक्ष्मण मोदी, राजेन्द्र पंवार, नरसिंह सेवग, राजकुमार मोदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here