खत्री मोदी समाज के युवाओं ने मोक्ष धाम में किया श्रमदान

0
321

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 15 अक्टूबर । श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर द्वारा आज सुबह 8 बजे मोक्षधाम चौंखूटी पर एक विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज के सेवा भाव और स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस पुनीत कार्य में समाज के सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। श्याम मोदी (अध्यक्ष), मनोज मोदी (उपाध्यक्ष), दिनेश मोदी (मंत्री), सुनील मोदी (उपमंत्री), सचिन मोदी (कोषाध्यक्ष) नितिन खत्री (प्रचार मंत्री ) के साथ-साथ अशोक मोदी, दिनेश लखानी, मुकेश मोदी और अन्य सेवा कर्मी इस अभियान में शामिल हुए।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सफाई के साथ-साथ समाज के बीच एकता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना था। इस प्रयास के माध्यम से समाज को संगठित और मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

समाज की प्रगति और मजबूती के लिए हम सभी का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
आगामी समाजसेवी कार्यों में भी आप सभी से अधिकाधिक सहभागिता की अपेक्षा है।

निवेदक:
अध्यक्ष महोदय
श्री खत्री मोदी समाज सार्वजनिक प्रन्यास, बीकानेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here