बीकानेर टीम ने जीती रोड साइक्लिंग चैंपियनशिप

0
323

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर टीम ने जीती रोड साइक्लिंग चैम्पियनशिप
बीकानेर, 10 नवंबर। 29 वीं राज्य स्तरीय रोड़ साइक्लिंग चैम्पियनशिप बीकानेर ने जीती है। बीकानेर की टीम ने ऑलओवर स्पर्धाओं में 34 अंक हासिल कर चैम्पियनशिप अपने नाम की। नाल एयरफोर्स चौराहे पर राजस्थान साइक्लिंग एसोसि एशन के बैनर तले आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में 20 जिलों के 200 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने भागीदारी निभाई।

राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के सचिव ओ पी विश्वकर्मा ने बताया कि लड़के व लड़कियों के लिये अंडर-14,अंडर-16,अंडर-18 व सीनियर वर्ग में बीकानेर विजेता तथा 23 अंकों के साथ बाड़मेर उपविजेता रही। सभी विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रांफियां तथा खिलाडिय़ों को व्यक्तिगत पुरस्कार राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन के चेयरमेन रविशेखर मेघवाल ने प्रदान किये। साथ ही जी एस खत्री,दाउलाल प्रजापत,पूनमचंद नायक ,सुखदेव गहलोत,सुरेन्द्र सिंह कूकणा,फूसे खां,महफूज अली,तौफिक अहमद,रामसुख,राजेन्द्र कम्बोज आदि सीनियर साइक्लिस्ट उपस्थित रहे। सचिव विश्वकर्मा ने सभी का आभार जताते हुए बताया कि अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here