बदलते परिवेश में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण

0
251

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बदलते परिवेश में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण
बीकानेर, 11 नवंबर। आरसीएपी की ओर से व्यास कॉलोनी स्थित एक निजी होटल में फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सकों का सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें बीकानेर के फिजियोथैरेपिस्ट चिकित्सक व ट्रेनर चिकित्सकों ने भागीदारी निभाई। सम्मेलन की अध्यक्षता राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की डीन डॉ. सुनीता शर्मा ने की।

इस मौके पर डॉ शर्मा ने क हा कि वर्तमान समय में फिजियोथेरेपिस्ट का स्वस्थ जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बदलते हुए मेडिकल हेल्थ परिवेश में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका को अहम बताया। आरसीएपी अध्यक्ष डॉ. संजय कुमावत और सचिव डॉ. केशव चौधरी ने आमजन में इस चिकित्सकीय पद्धति को पहुंचाने की बात कही। कुमावत ने कहा कि उनका संगठन हमेशा फिजियोथेरेपिस्ट के हक और अधिकार के लिए काम करता रहेगा और अपने प्रोफेशन को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।डॉ. महेन्द्र झोरङ ने मीट में अवैध प्रैक्टिस करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी रखी। उन्होंने बताया कि जिला कलेक्टर और सीएमएचओ को इस मामले से अवगत कराया जाएगा।मीट का आयोजन बीकानेर के वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. महेन्द्र झोरङ के नेतृत्व में हुआ। सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरसीएपी अध्यक्ष डॉ. संजय कार्यक्रम में डॉ रामेश्वर लाल चौधरी,डॉ मयंक खत्री,डॉ मारुति,डॉ रोहित,डॉ भरत खत्री,डॉ अशांक चौधरी एवम डॉ हेमंत व्यास मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित पुरोहित ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here